फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cancer victim returns home to Tohana after winning 12.50 lakhs in KBC show, says- knowledge helped

Fatehabad: केबीसी शो में 12.50 लाख जीतकर टोहाना में घर लौटी कैंसर पीड़िता, बोलीं- ज्ञान काम आया

Sun, 08 Dec 2024 01:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 01:37 PM IST
सार

सरिता ने बताया कि वह वर्ष 2000 में केबीसी के शुरू होने के समय से ही इस शो में हिस्सा लेने के लिए लगातार प्रयासरत रहीं थी। 1996 में कैंसर का पता लगने के बाद से मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल से उनका इलाज चल रहा है। वे हर साल दो-तीन बार इलाज के लिए वहां जाते रहे हैं।

विज्ञापन
Cancer victim returns home to Tohana after winning 12.50 lakhs in KBC show, says- knowledge helped
सरिता सिंगला - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार 24 साल से केबीसी में आने का प्रयास कर रही तथा कैंसर को हराने के लिए लड़ रही टोहाना के जैन गली की रहने वाली सेडेका परिवार से महिला सरिता सिंगला ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में 12.50 लाख रुपए जीते हैं। महिला  अपने पति के साथ मुंबई से टोहाना आ चुकी है। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट अपनी इस बीमारी का जिक्र किया। उधर उनके पति शिवकुमार का कहना है कि रुपए जीतने से ज्यादा उनका केबीसी शो में जाकर अपने सपने को पूरे करने को लेकर खुशी है। वहीं दादी को इस मुकाम तक ले जाने में उनकी पोती का पूरी सहयोग है जो ग्रीन वेली स्कूल की छात्रा है। 

विज्ञापन


13वें राउंड से पहले किया क्विट
टोहाना निवासी शिव कुमार सिंगला की धर्मपत्नी सरिता सिंगला ने 12 नवंबर को हुए कौन बनेगा करोड़पति के शो में 12वें राउंड तक पहुंचकर 12.50 लाख रुपए की राशि जीती। 13वां राउंड 25 लाख रुपए के लिए था, लेकिन उन्होंने क्विट कर दिया। शो होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन को सरिता सिंगला ने बताया कि वे 1996 से कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन




कुछ वर्ष इलाज करवाकर वह ठीक हुईं, लेकिन 2020 में फिर कैंसर वापस आ गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और अभी भी इससे जूझ रही हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप इससे डरे नहीं बल्कि लड़ रही हैं, इससे अन्य कैंसर पीड़ित महिलाओं में भी धैर्य की भावना उत्पन्न होगी। उसका यह सपना उसकी पोती भूमि अग्रवाल की मदद से पूरा हो पाया है क्योंकि उसने रजिस्ट्रेशन और अन्य फॉर्मेलिटी पूरी करने ने मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल से कर रही थी प्रयास 
सरिता ने बताया कि वह वर्ष 2000 में केबीसी के शुरू होने के समय से ही इस शो में हिस्सा लेने के लिए लगातार प्रयासरत रहीं थी। 1996 में कैंसर का पता लगने के बाद से मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल से उनका इलाज चल रहा है। वे हर साल दो-तीन बार इलाज के लिए वहां जाते रहे हैं। उसने बताया कि इसी सिलसिले में मुंबई जाना होता था। उधर उन्होंने केबीसी के लिए जुलाई महीने में फोन लाइन खुलने पर ऑडिशन दिया तो वे सिलेक्ट हो गईं। जब उन्हें केबीसी से फोन आया तो पहले तो उन्होंने इसे फ्रॉड समझा, लेकिन बाद में पता चला कि फोन सही था।


इस पर वह 10 नवंबर को मुंबई चले गए। वहां 12 तारीख को शो का शूट हुआ, जिसमें उसने 12.50 लाख रुपए जीते। उन्होंने बताया कि इस शो का प्रसारण 27 नवंबर की रात को हुआ है। जिसका पता चलने पर पूरे टोहाना में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि उनकी मां 2014 में चंडीगढ़ में भी ऑडिशन दे चुकी हैं, इसके बाद 2022 में अमृतसर ऑडिशन में गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार अब जाकर उनका सपना साकार हुआ। रुपए से ज्यादा बड़ी खुशी उनके सपने पूरे होने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed