फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Canal water supply will start after 10 days.

Fatehabad News: 10 दिन बाद नहरी पानी की शुरू होगी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Canal water supply will start after 10 days.
शहर के पटवार भवन के पास नहरी पानी की सप्लाई को लेकर कनेक्शन करने के लिए खुदाई करती मशीन। संवाद
फतेहाबाद। शहर के अशोकनगर में लंबे समय से पेयजल की किल्लत झेल रहे निवासियों के लिए राहत की खबर है। जनस्वास्थ्य विभाग ने पटवार भवन के पीछे बनाए जा रहे टैंक का काम मंगलवार को फिर से शुरू कर दिया है। इसके चलते अगले 10 दिनों के भीतर नहरी पानी की सप्लाई शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

अशोकनगर के निवासी लंबे समय से ट्यूबवेल के पानी पर ही निर्भर हैं, जबकि नहरी पेयजल की कमी उनके जीवन में कठिनाई पैदा कर रही थी। स्थानीय लोगों ने समय-समय पर नगर परिषद की बैठकों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने इस समस्या को उठाया था। नहरी पानी पहुंचाने की परियोजना काफी समय से चल रही है और इसके लिए क्षेत्र में बूस्टिंग स्टेशन भी बनाया गया था।
विज्ञापन

हालांकि, पटवार भवन के पीछे टैंक का निर्माण विभिन्न कारणों से बार-बार बाधित होता रहा। निर्माण में हो रही देरी के कारण परियोजना पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लंबे समय से इस मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। अब टैंक निर्माण कार्य शुरू होने के बाद नहरी पानी की सप्लाई जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है, जिससे अशोकनगरवासियों की जल आपूर्ति समस्या का समाधान होगा।
----

अशोकनगर वासियों को करीब 10 दिनों में ही नहरी पानी की सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। मंगलवार को कनेक्शन करने के लिए फिर से काम शुरू कर दिया है।

- बलविंद्र कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed