फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Campaign to remove stray cattle from the roads, organizations become partners

Fatehabad News: बेसहारा गोवंश को सड़कों से हटाने का अभियान, सहयोगी बनीं संस्थाएं

Thu, 14 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Campaign to remove stray cattle from the roads, organizations become partners
फतेहाबाद में गोवंश पकड़ते हुएस्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। शहर को पशु मुक्त बनाने के उद्देश्य से वीरवार सुबह नगर परिषद और सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया गया। टीम को एक ही स्थान से लगभग 40 गोवंश मिले।श्रीश्याम गो सेवा समिति के आह्वान पर नगर परिषद के सीएसआई सतपाल सैनी की टीम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, योग नगर और जगजीवनपुरा में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया। संसाधनों की कमी के चलते अभियान में बाधा आई, क्योंकि एजेंसी के पास केवल एक गाड़ी थी, जिससे एक बार में दो से तीन पशुओं को ही भेजा जा सका।
विज्ञापन


सुबह 5 बजे शुरू हुए लगभग दो घंटे के इस अभियान में 20 गोवंश को पकड़कर चिन्हित गोशालाओं में भेजा गया। योग नगर में एक प्लॉट में करीब 40 गोवंश एक साथ बैठे मिले, जिनमें से बड़ी संख्या में पशुओं को मोहल्ला वासियों और सेवाभावी परिवारों की सहमति से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
विज्ञापन

-
सहयोग के लिए संस्थाएं आईं आगे
श्रीश्याम गो सेवा समिति प्रमुख गौरव बंसल, जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, अखंड भारत सेवादल प्रधान मुकेश नारंग, गोसेवक शम्मी अरोड़ा, तरुण चोपड़ा, सौरभ तनेजा, पुनीत ग्रोवर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएमसी संजय बिश्नोई से मिलकर समाधान की मांग की थी। डीएमसी ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए नगर परिषद और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से अभियान शुरू करने के आदेश दिए। इस अभियान में नगर परिषद की टीम के साथ करीब दो दर्जन सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे नियमित प्रयासों से न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि बेसहारा पशुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द ही अधिकारियों से करेंगे मंथन, बनाएंगे योजना : हरदीप सिंह
जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि वीरवार को शुरू किया गया अभियान सफल रहा, हालांकि पहले दिन योजना और संसाधनों की कुछ कमी महसूस हुई। जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मंथन कर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने सभी संगठनों और नागरिकों से इस अभियान में भागीदार बनने की अपील की, क्योंकि यह समस्या पूरे शहर की है, न कि किसी एक संस्था या व्यक्ति की।

-
संस्थाओं के सहयोग से पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया है। ट्रॉली मंगवाई गई थी, लेकिन तब तक पशु अपनी लोकेशन बदल चुके थे। अब योजना बनाकर आगे अभियान चलाया जाएगा।
-गोविंद, सचिव, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed