फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Campaign to remove encroachment launched in grain market

Fatehabad News: अनाजमंडी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 23 Jun 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove encroachment launched in grain market
भट्टू मंडी की मार्केट कमेटी के गेट पर दुकानदार द्वारा लगाए गए वाटर कूलर को हटवाने पहुंचे कर्मचा
भट्टू कलां। भट्टू कलां अनाज मंडी व टेलरों वाली गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मार्केट कमेटी सचिव महाबीर सैनी के नेतृत्व में मार्केट कमेटी क्षेत्र में सड़कों पर लगने वाली सब्जी की रेहड़ियों, चाय के खोखों व दुकानों के आगे रखा सामान हटाने का काम किया गया। यह सामान रखे जाने से सड़कों पर अतिक्रमण बना हुआ था। इस दौरान एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव ने पिछले कई दिनों से अनाजमंडी में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सूचना दे रखी थी। बार-बार कहने के बावजूद कब्जाधारी टस से मस नहीं हुए। जिस पर शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मार्केट कमेटी कार्यालय के मेन गेट पर एक दुकानदार ने वाटर कूलर लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। सबसे पहले इस वाटर कूलर को हटवाया गया। इसके बाद टेलरों वाली गली में दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे बोर्ड, बिजली का सामान, बेंचों को हटाया गया। कुछ सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर मार्केट कमेटी कार्यालय में लाकर रखा गया। वहीं, अनाज मंडी में फड़ पर चाय के लिए लगाए गए शेड व खोखों को हटवाया गया। इसके अलावा कुछ अतिक्रमणकारियों को शाम तक का समय दिया गया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव महाबीर ने बताया कि विरेन्द्र सिंह की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। मार्केट कमेटी के गेट पर लगी सब्जी की रेहड़ियों, वाटर कूलर सहित अनाजमंडी में कई स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed