फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cadets in MM College gave the message of cleanliness by taking brooms in their hands

Fatehabad News: एमएम कॉलेज में कैडेट्स ने हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cadets in MM College gave the message of cleanliness by taking brooms in their hands
फतेहाबाद में एमएम कॉलेज में सफाई अभियान चलाती एनसीसी
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में सफाई अभियान चलाया। कॉलेज के अलावा एनसीसी कैडेट्स ने शहर के विभिन्न पार्कों में जाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यह अभियान एनसीसी गर्ल्स विंग प्रभारी कैप्टन रजनी वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने इन कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वच्छता न केवल एक आवश्यकता है बल्कि यह एक आदत भी बन सकती है। एक जिम्मेदार व्यक्ति एक स्वच्छ व्यक्ति भी होता है। अपने घर और आस-पास की सफाई को अपनाकर हम एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता को एक नियमित अभ्यास बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाया जा सके। एनसीसी इंचार्ज कैप्टन रजनी वर्मा ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि, हम अपने देश को भी साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed