फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cabbage is being sold at Rs 4 per kg in farmer's market, customers are paying Rs 30

Fatehabad News: किसान मंडी में चार रुपये किलो बेच रहे गोभी, ग्राहकों को पड़ रही 30 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cabbage is being sold at Rs 4 per kg in farmer's market, customers are paying Rs 30
फतेहाबाद पुराना बस अड्डे के पिछे लगी सब्जी की रेहड़ियां
फतेहाबाद। किसान के खेत से सब्जियां औने-पौने दामों में निकल रही हैं, लेकिन ग्राहक के घर तक पहुंचते-पहुंचते दाम आसमान को छूने लगते हैं। पिछले महीने की तुलना में इन दिनों प्याज व टमाटर से लेकर अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण आम नागरिकों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। जमाखोरी के कारण प्याज की कीमत दोगुनी हो गई है। किसान मंडी में चार रुपये किलो तक फूलगोभी बेच रहा है जबकि रेहड़ी से ग्राहकों को 30 रुपये किलो मिल रही है।
विज्ञापन

किसान को पर्याप्त खर्च भी नहीं मिलने के बावजूद आम ग्राहकों को मनमर्जी के भाव से सब्जियां बेची जा रही है। मगर इस पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। मजबूरन आम जन की जेब ढीली हो रही है। खेतों से मंडियों और मंडियों से लोगों के घर तक पहुंचते ही सब्जियों के मूल्य में तीन से चार गुना तक वृद्धि देखने को मिल रही है। शुक्रवार को थोक में टमाटर के भाव 15 से 20 रुपये किलो रहे जबकि गली-मोहल्लों में टमाटर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचे गए। मूली उत्पादक किसानों से मूली 8 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदी जाती है जबकि बाजार में 20 से 25 रुपये किलोग्राम तक बेची जा रही है। मंडी में लाई गई सब्जियां खराब न हो जाए, इस डर से किसानों को सस्ते दामों में बेचने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले महीने से अब दोगुना हुए प्याज के भाव
शहर में पिछले महीने तक 35 से 40 रुपये किलोग्राम बिकने वाले प्याज के दाम इस समय 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। पांच किलोग्राम तक एक साथ लेने पर 60 रुपये का भाव लग रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों की कीमत बढ़ने के पीछे मुनाफाखोरों और व्यापारियों का खेल है। जिले में ज्यादातर प्याज अन्य प्रदेशों से ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान को पूरा खर्च भी नहीं मिल पाता : सैनी
गांव टाहलीवाली के सब्जी उत्पादक किसान महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने खेत में बंदगाेभी, फूलगाेभी और मूली बाेई हुई है। शुक्रवार काे जब वे फतेहाबाद की मंडी में सब्जी लेकर जाते हैं तो उनको फूलगोभी 3 या 4 रुपये प्रति किलोग्राम, बंदगाेभी 8 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम और मूली 9 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेचनी पड़ती है। मंडी में आढ़ती और व्यापारी मिलकर किसानों की सब्जियों को सस्ते में खरीदते हैं। खेत में सब्जियां खोदने से लेकर मंडी तक ले जाने का पूरा खर्च भी किसान को नहीं मिल पाता है।

रेहड़ी पर सब्जियों के भाव
सब्जी पिछले माह अब
आलू 15 25
प्याज 40 70
टमाटर 20 50
भिंडी 25 40
शिमला मिर्च 30 60
हरी मिर्च 50 70
बैंगन 20 30
लहसुन 120 200
बंदगोभी 10 से 15 25 से 30
फूलगोभी 15 30
गाजर 40 60
धनियां 40 60
अदरक 120 160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed