फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   By listening to the Srimad Bhagwat Katha, a person crosses the ocean of existence: Pradeep

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है: प्रदीप

Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
By listening to the Srimad Bhagwat Katha, a person crosses the ocean of existence: Pradeep
रतिया। आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति में आत्मिक बल एवं धार्मिक आस्था जागृत होती है। हवन-यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है और व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।
विज्ञापन

उक्त प्रवचन संत शिरोमणि नारायण मुनि के पावन सानिध्य में श्रीकृष्ण गोशाला के प्रांगण में गो सेवा हेतु पितृ पक्ष में श्रीकृष्ण गोशाला कमेटी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ के समापन दिवस पर प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य प्रदीप शास्त्री ने कहे। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन रविवार को गोशाला कमेटी, समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से हवन-यज्ञ किया।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी पवन कौशिक व धीरज भारद्वाज ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को जीवन में भगवान श्रीकृष्ण जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed