{"_id":"670310dde1d943c18d0ab534","slug":"buyers-did-not-reach-the-farmers-for-government-purchase-of-paddy-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-123355-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद भी किसानों तक नहीं पहुंचे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद भी किसानों तक नहीं पहुंचे खरीदार
Mon, 07 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में इन दिनाें धान की कटाई और मढ़ाई काम जोरों पर है। इस कारण जिले की अनाज मंडियों में रोजाना हजारों क्विंटल धान की आवक हो रही है। ऐसे में पिछले एक सप्ताह से अनाज मंडियां धान की फसल से अटना शुरू हो गई है और अब पूरी तरह से अनाज मंडी धान की फसल से अट चुकी है। इस कारण किसानों काे अनाज मंडी में धान की फसल रखने में परेशानी होने लगी है। इसके लिए किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार को खरीद एजेंसियों ने धान की सरकारी खरीद शुरू की है। इस कारण कुछ किसानों की धान की ढेरियां पास हुईं थीं उन ढेरियों की खरीद वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने की है लेकिन अब आढ़ती और खरीद एजेंसियाें के बीच धान की फसल के उठान संबंधी विसंगतियां दूर नहीं हो सकी हैं।
इस कारण खरीद की हुई धान की ढेरियों की तुलवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में धान की फसल की खरीद शुरू होने के बाद भी किसानों को मंडी में रात गुजारनी पड़ रही है। खरीद शुरू होने के दो दिनों बाद किसानों तक खरीदार नहीं पहुंच सके हैं। इस कारण मंडी में पहुंचे अब भी खरीद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैं पिछले 10 दिनों से फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में परमल धान की खरीद के इंतजार में बैठा हूं। सरकार के निर्देश पर शुक्रवार से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है लेकिन मेरे पास कोई भी खरीदार नहीं पहुंचा। सरकार को आढ़तियों के समझौता करके धान की खरीद जल्द शुरू करवानी चाहिए। - रामकुमार, किसान, गांव एमपी रोही।
मैं पिछले एक सप्ताह से फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं लेकिन मेरे पास अभी तक कोई भी खरीदार नहीं पहुंच है। मार्केट कमेटी के कर्मचारी बता रहे हैं कि धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है लेकिन किसानों के पास कोई भी खरीदार नहीं पहुंच रहा है। - जवानाराम, किसान, गांव धांगड़।
मैं पिछले 12 दिनों से फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। मेरे धान की ढेरी में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत पाई गई है। यह मानक के अनुरूप है। फिर भी कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। सरकार को खरीद जल्द ही शुरू शुरू करवानी चाहिए। - ओमप्रकाश, किसान गांव धांगड़।
धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। सोमवार से धान की सरकारी खरीद में तेजी आएगी। परमल धान की ढेरी में 17 प्रतिशत तक नमी मात्रा होगी उस ढेरी खरीद कर ली जाएगी। - राजकुमार, सहायक सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।