फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Business of more than Rs 80 crore in the district on Dhanteras

Fatehabad News: धनतेरस पर जिले में 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Business of more than Rs 80 crore in the district on Dhanteras
फतेहाबाद के जवाहर चौक ​स्थित ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी करते ग्राहक।
फतेहाबाद। जिले में धनतेरस पर मंगलवार को लोगों ने खूब खरीदारी की। जिले में करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। लोगों ने मनपसंद बर्तनों से लेकर गाड़ियों तक की खरीदारी की। सराफा कारोबारियों और बर्तनों की दुकानों पर तो रात नौ बजे के बाद तक भी ग्राहक खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर में थाना रोड, धर्मशाला रोड, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, हंस मार्केट, डीएसपी रोड पर स्थित दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। पुलिस प्रशासन की ओर से 50 कर्मचारियों की व्यवस्था संभालने के लिए तैनाती की गई। लालबत्ती चौक, परशुराम चौक, जवाहर चौक, फव्वारा चौक, बहुउद्देशीय पार्किंग के पास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

---------
खूब बिके चांदी के सिक्के और मूर्तियां

धनतेरस के दिन सराफा बाजार में कारोबार उम्मीद से ज्यादा ही रहा है। शहर के विशाल ज्वेलर्स के संचालक साहिल असीजा ने बताया कि जिले में 50 करोड़ रुपये से भी अधिक का सोना-चांदी बिकी है। चांदी के बर्तनों की सबसे अधिक मांग रही है। चांदी के सिक्के और मूर्तियां भी खूब बिकी हैं। आगे शादियों का सीजन होने के कारण भी शादी समारोह वाले परिवारों ने धनतेरस पर खूब खरीदारी की। रात करीब 10 बजे तक ज्वेलरी की दुकानों पर लोग खरीदारी करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

100 से अधिक गाड़ियों की हुई डिलिवरी
मारुति सुजुकी के विक्रय प्रबंधक विनोद कुमार और हुंडई के जीएम रितेश नारंग ने बताया कि धनतेरस के दिन जिले में 100 से ज्यादा गाड़ियों की डिलिवरी हुई है। इनमें से 90 फीसदी गाड़ियों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। किसी कंपनी ने 40 तो किसी ने 15 गाड़ियों की डिलिवरी दी है। ईएमआई के जरिए गाड़ियां खरीदने वालों की संख्या ज्यादा रही है। उपभोक्ताओं को कंपनियों की ओर से कैश डिलिवरी पर अधिक ऑफर मिले हैं। 25,000 रुपये तक की छूट से लेकर चॉकलेट के डिब्बे तक दिए गए। इसी तरह 800 से ज्यादा बाइक और स्कूटी की डिलिवरी दी गई है। फतेहाबाद शहर में पहली बार पांच सीएनजी बाइक की डिलिवरी हुई है।
----------
करीब चार करोड़ रुपये का रहा बर्तन कारोबार

धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर रही। थाना रोड, हंस मार्केट, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, भट्टू रोड पर स्थित दुकानों पर स्टील, तांबा, पीतल के बर्तनों की खूब खरीदारी की गई। सुबह से लेकर देर शाम तक बर्तन खरीदने के लिए लोग बाजार में आते रहे। शादी समारोह वाले घरों के परिवारों ने भी बर्तनों की खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। जिले में करीब चार करोड़ रुपये के बर्तन बिके। बर्तन व्यापारी यूनियन के प्रधान संदीप रहेजा ने बताया कि देर शाम तक दुकानों पर बिक्री होती रही है। बिक्री का पूरा अनुमान वीरवार तक लग पाएगा।
-----------

पांच करोड़ से अधिक का रहा इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने के लिए भी लोग परिवार सहित बाजारों में आए। जिले में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार हुआ है। घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लड़ियों से लेकर जरूरत के लिए काम आने वाले सामान की खरीदारी की गई। एलईडी टीवी, डिजिटल वाॅशिंग मशीन, गीजर, प्रेस की अधिक बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भी ईएमआई की सुविधा दी। इस कारण लोग आसानी से अपनी मनपसंद चीजों को घर ले जा सके। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विशाल कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार अच्छा रहा है।

--------
कपड़ों की दुकानों पर भी लगा रहा तांता
धनतेरस पर कपड़ों की भी खूब खरीदारी हुई है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। खासकर, बाजारों में लगी स्टालों पर सस्ते दामों पर भी ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राहकों ने खरीदारी की। जीटी रोड और चार मरला कॉलोनी में बने ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में भी छूट का फायदा ग्राहकों ने उठाया। व्यापार मंडल के उपप्रधान विनोद अरोड़ा के अनुसार पूरे जिले में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का कपड़ों का कारोबार रहा है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग का असर भी गारमेंट्स कारोबारियों को झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed