फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses will run from old bus stand to Delhi in the morning, schedule continues

Fatehabad News: सुबह पुराने बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चलेंगी बसें, शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buses will run from old bus stand to Delhi in the morning, schedule continues
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज निगम ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। दिवाली त्योहार को देखते हुए अब सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर आपको दिल्ली के लिए बस तैयार मिलेगी। लोगों की मांग को देखते हुए रोडवेज निगम ने यह शेड्यूल बनाया है। इससे पहले नए बस स्टैंड से ही बसों का संचालन हो रहा था। फतेहाबाद रोडवेज डिपो से फिलहाल बीएस-6 की 15 बसों का दिल्ली के लिए संचालन हो रहा है। यह बसें सुबह सात बजे से लेकर सात बजे तक नए बस स्टैंड से बाइपास होकर दिल्ली के लिए जा रही थी, जिससे यात्रियों को सुबह के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अलसुबह केवल सिरसा डिपो व डबवाली उप डिपो की बसें ही पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरती थी, लेकिन इनमें अधिक भीड़ होने के कारण पुराना बस स्टैंड पर यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती थी। शहर के यात्रियों ने मांग की थी कि दिल्ली के लिए सुबह के समय पुराना बस स्टैंड से बसों का संचालन करवाया जाए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद से किलोमीटर स्कीम की बसें भी पहले दिल्ली जाती थी, लेकिन यह बसें बीएस-4 की हैं और बीएस-4 की एंट्री दिल्ली में बंद हो गई हैं। ऐसे में बसों की संख्या कम होने व सिरसा से पहले से अधिक सवारियां होने के चलते रोडवेज निगम ने पुराना बस स्टैंड से भी सुबह के समय बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बुधवार को इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। सुबह तीन बजकर 20 मिनट से साढ़े सात बजे तक दिल्ली जाने वाले यात्रियाें को पुराना बस स्टैंड से बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन




ये है शेड्यूल
फतेहाबाद रोडवेज की बस सुबह तीन बजकर 20 मिनट, सुबह चार बजे, इसके बाद चार बजकर 50 मिनट, पांच बजकर 20 मिनट, छह बजे, छह बजकर 50 मिनट व साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए पुराना बस स्टैंड से रवाना होंगी। इसके अलावा सिरसा रोडवेज की बस सुबह 4 बजकर 10 मिनट व सुबह सवा सात बजे पुराना बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर सिरसा रोडवेज की एक बजे गुरुग्राम के लिए भी पुराना बस स्टैंड से सवारियों को चढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सुबह के समय रोडवेज डिपो की बसें पुराना बस स्टैंड से तेल डलवाने जाती हैं। इसलिए यहां से यात्रियों को भी बिठाया जा सकता है। साढ़े सात बजे तक दिल्ली के लिए बसें पुराना बस स्टैंड से उपलब्ध रहेंगी।
-हवा सिंह राड़, स्टेशन अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed