फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses started running on the fourth day, passengers got relief

Fatehabad News: चौथे दिन चलीं बसें, यात्रियों को राहत

Fri, 20 Jun 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Buses started running on the fourth day, passengers got relief
फतेहाबाद के पुराने बस अड्डे के बाहर कुरुक्षेत्र के लिए बस रवाना होने के बाद  अपने गंतव्य पर पहु
फतेहाबाद। तीन दिनों से जिले में चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार रात को समाप्त हो गई। यात्रियों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार सुबह से बसें सुचारू रूप से रूटों पर चल पड़ी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दोपहर बाद फतेहाबाद से कुरुक्षेत्र के लिए 92 रोडवेज बसें रवाना की गईं। इन बसों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र भेजा गया है। जहां ये शनिवार को भी सेवा में रहेंगी। अचानक से रवानगी हुई इन से शनिवार को जिले में खासकर ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले तीन दिनों से जिले में बसों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा था। इस कारण हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वीरवार रात को रोडवेज यूनियन ने प्रशासन से सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म कर दी। फतेहाबाद डिपो से कुल 92 बसों को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इनमें 62 बसें फतेहाबाद डिपो से और से 30 बसें टोहाना डिपो से गई हैं। शनिवार को योग दिवस कार्यक्रम समापन होने के बाद सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: कुरुक्षेत्र में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के लिए जिले से 92 बसें भेजी गई हैं। यह बसें शनिवार को डिपो में लौटेगी। इसके बाद इन्हें रूटों पर बहाल किया जाएगा।

-सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, फतेहाबाद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed