फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus - The death of two young men from the brink of tractors

बस-ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Fri, 04 Apr 2014 12:32 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 04 Apr 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर सिरसा रोड स्थित दरियापुर गांव के पास वीरवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली नरमे से भरी हुई थी।
विज्ञापन


 हादसा ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ। बाइक सवार युवकों ने जब ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तो सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार युवक ट्रैक्टर और बस के बीच में पिस गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


      रामसरा गांव निवासी रवि और गांव नाथूसरी चोपटा निवासी हरपाल नाथूसरी चोपटा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद से सिरसा जा रहे थे। इसी दौरान गांव अकांवाली मोड़ के पास बाइक सवार नरमे से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतने में फतेहाबाद से सिरसा जा रही रोडवेज बस सामने आ गई। जिससे उनकी भिंड़त हो गई। इसी दौरान ट्रैक्टर ने भी उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे बस और ट्रैक्टर के बीच दोनों बाइक सवार बुरी तरह पिस गए और उनकी मौके  पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed