फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus broke into the shop, breaking the board of the square uncontrolled, fatehabad

अनियंत्रित होकर चौक के बोर्ड को तोड़ते हुए दुकान में घुसी बस

Thu, 23 Jan 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bus broke into the shop, breaking the board of the square uncontrolled, fatehabad
परशुराम चौक पर अनियंत्रित बस दुकान के शटर के साथ टकराई। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हिसार रोड स्थित परशुराम चौक पर वीरवार सुबह रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर चौक के बोर्ड को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास स्थित वर्मा कुल्फी की दुकान में घुस गई। हादसे के दौरान सुबह की सैर कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को ब्रेकर न दिखना बताया जा रहा है। फतेहाबाद से भिरड़ाना बस को लेकर जा रहा ड्राइवर पहले दिन ही इस रूट पर आया था और उसे ब्रेकर नहीं दिखा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस की गति ज्यादा थी। हादसे के दौरान तीन-चार यात्री बस में मौजूद थे, जिसमें परिचालक सिरसा निवासी बृजमोहन को हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फतेहाबाद से भिरड़ाना रूट पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे रोडवेज बस जा रही थी। जैसे ही बस बीघड चौक (परशुराम चौक) पर पहुंची तो तेज गति होने के कारण ब्रेकर से उछल गई और अनियंत्रित होकर परशुराम चौक के बोर्ड को तोड़ती हुई ब्रेकर पर चढ़ गई और इसके बाद दुकान के शटर से जाकर टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान हिसार-सिरसा रोड पर कोई चहल-पहल नहीं थी और न ही कोई वाहन वहां से गुजर रहा था। घटना के दौरान करीब 15 फुट ऊंचा बोर्ड भी हिसार-सिरसा रोड पर गिरा। अगर चहल-पहल होती तो नुकसान ज्यादा होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed