फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Burn and die case of married No arrest has not yet been

विवाहिता के जलकर मरने का मामला अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

Tue, 14 Oct 2014 01:07 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों गांव धांगड़ में विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे विवाहिता के मायके वालों में खासा रोष व्याप्त है।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से हंसगा गांव की 25 वर्षीय मोनिका तथा धंागड़ गांव के प्रेमसागर बिशभनोई के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद 29 दिसंबर 2011 को जोड़े की शादी करा दी गई थी लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद बढने लगे।
विज्ञापन



 6 अक्टूबर की रात को दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद मोनिका ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने आया पति भी उसके साथ झुलस गया। बुरी तरह से झुलसे दंपति को परिजनों ने फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मोनिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के बयान पर लड़की की सास गुड्डी देवी, ससुर अमर सिंह, जेठ विद्या सागर, देवर सुख सागर तथा पति प्रेम सागर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता का पति अभी गंभीर हालत में हिसार के  अस्तपाल में भर्ती है। ठीक हो जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed