फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Burglars entered the house near wall of Sadar police station, blew away jewelry and accessories, crime, police, fatehabad

सदर थाने की दीवार से लगते मकान में घुसे चोर, उड़ाए गहने और सामान

Sun, 15 Dec 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Burglars entered the house near wall of Sadar police station, blew away jewelry and accessories, crime, police, fatehabad
स्टोर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। पुलिस लोगों को सुरक्षा देने के लिए कार्य करती है, लेकिन बदमाशों में अब पुलिस का भी भय नहीं रहा। इसी कारण कृष्णा कॉलोनी में सदर थाने की दीवार के साथ लगते बंद पड़े मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित अधिवक्ता पुनीता लीखा ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे एचसी सोहनलाल की टीम ने मामले की जांच की और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट पुनीत लीखा ने बताया कि वह चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकील हैं और पिछले 5 वर्षों से अपने मकान में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 4 महीने पहले उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे अपने चंडीगढ़ स्थित दूसरे मकान में रहकर उनका इलाज करवा रहे हैं। पुनीत के अनुसार, वह लगातार पड़ोसियों से मकान की हालात के बारे में जानकारी लेते थे। बीती शाम 4 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन किया कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं और सारे दरवाजे भी खुले पड़े हैं। उसने बताया कि वह रविवार सुबह को टोहाना पहुंचे और देखा कि मकान के कमरों के ताले टूटे हुए थे तथा कमरों का सारा समान बिखरा पड़ा था। जब जांच की गई तो पता चला अलमारी में पड़ा एक चांदी का नेकलेस, एक ब्रेसलेट, 3 जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के, चांदी का क्रोकरी सेट सामान सहित लगभग 4 किलो चांदी, 10 हजार रुपये की नकदी, एक विंडो एसी, 2 मोबाइल फोन, एक कैनन कंपनी का कैमरा, सीडी प्लेयर, स्पीकर सेट, कॉर्डलेस फोन, फ्रिज का कंप्रेसर, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, मिक्सर जूसर, टोस्टर, तीन गीजर, तीन हाथ घड़ी, 40 साड़ियां, चार कीमती क्रोकरी सेट, चार कोट पेंट, तीन जैकेट, सात रजाइयां, पांच कंबल, दर्जनों टोटियां, किचन के स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

दीवारों पर लगे कंच को तोड़कर मकान में घुसे चोर
पुनीत ने बताया कि उनके मकान के पीछे सदर थाना लगता है जहां उनकी व थाने की एक ही दीवार है। उसने बताया कि थाना परिसर में अनेक ट्रक उनकी दीवार के साथ खडे़ हैं तथा साइड में खाली प्लॉट है। उसने बताया कि अज्ञात चोर मकान के पीछे थाने की दीवार के साथ खड़े ट्रक के रास्ते से दीवारों पर लगे कंच को तोड़कर मकान में घुसे। चोरों ने मकान में कमरे के पीछे लगे विंडो एसी को उखाड़ कर प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि कमरों में कुछ जर्दे की पुड़िया पड़ी है तथा इस तरह से बिखरे सामान व टूट-फूट से लगता है चोरों ने कई दिनों तक लगातार चोरी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी बार हुई है चोरी, पहले तीन का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग
पुनीत ने बताया कि इस मकान में इससे पहले भी तीन बार बड़ी चोरी हो चुकी है, जिसकी हर बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने बताया वर्ष 2005 में एक बार तो उसके मकान से 25 तोले सोने के जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया था जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसके बाद भी दो बार मकान में चोरी हो चुकी है और अब चौथी बार निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी हो चुका है। जब इस बारे थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

क्या कहते है जांच अधिकारी
इस बारे में जांच अधिकारी एचसी सोहनलाल ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में अधिवक्ता के घर चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद वे मौके पर गए थे। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की ओर से शिकायत दी गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed