फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bullet fired in hospital premises, slip thrown, co-operative Khushiram injured

अस्पताल परिसर में चलाई गोली, फेंकी पर्ची, कपाउंडर खुशीराम घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired in hospital premises, slip thrown, co-operative Khushiram injured
टोहाना के निजी अस्पताल में फायरिंग मामले में जानकारी देता कर्मचारी खुशीराम। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर के कैंची चौक स्थित सेठी अस्पताल के मुख्य गेट पर फायरिंग करने से सनसनी फैल गई। इस दौरान अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर खुशीराम को गोली का छर्रा व शीशे के टुकडे़ लगे हैं। घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पाकर डीएसपी बिरम सिंह व एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल से गोली का खोल व पर्ची को कब्जे में किया है। वारदात अस्पताल मे लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गई। अस्पताल में बाइक सवार एक पर्ची छोड़ गए हैं, जिस पर लिखा है पिल्ला भाई समैन। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टोहाना शहर पुलिस, सीआईए पुलिस, सीआईए फतेहाबाद व अन्य टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

शीशा व छर्रे लगने से कंपाउंडर घायल
गांव धमतान निवासी 21 वर्षीय खुशीराम ने बताया कि वह अस्पताल में पिछले 4 साल से कंपाउंडर के तौर पर काम कर रहा है। रात करीब दस बजकर 47 मिनट पर वह अस्पताल में बने कमरे में बैठा हुआ था। तभी उसे मुख्य गेट के खुलने की आवाज सुनाई दी तो वह कमरे से बाहर आया। उसने देखा कि सिर पर सफेद रंग का कपड़ा बांधे एक व्यक्ति ने अस्पताल के नीचे एक कागज डाल दिया। जब उसने पूछा कि कौन हो तो उसने पिस्तौल से उस पर जाने से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली लगने से टूटे शीशे के टुकडे़ व छर्रे उसके बाजू व पेट में लगे। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि के समय दो बाइक पर चार युवक अस्पताल के बाहर आते हैं, जिसमें से एक बाइक अस्पताल के सामने रुकी है। उक्त बाइक पर सवार एक युवक ने अस्पताल की तरफ फायर कर दिया जो शीशे से होते हुए उसके कंपाउंडर खुशीराम को छर्रा लगा है।
-डॉ. सुनील सेठी, एमडी, सेठी अस्पताल।
सेठी अस्पताल के कंपाउंडर पर फायरिंग करने का मामले की सूचना पर वे अस्पताल में पहुंचे थे। घटना के बाद घायल खुशीराम के बयान पर विभिन्न धाराओं केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापे मार रही है, जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

- शाकिर हुसैन, डीएसपी टोहाना।

टोहाना में अस्पताल संचालक से बातचीत करते डीएसपी शाकिर हुसैन।

टोहाना में अस्पताल संचालक से बातचीत करते डीएसपी शाकिर हुसैन।- फोटो : Fatehabad

टोहाना में फायरिंग करते हुए आरोपी की कैमरे में कैद फुटेज।

टोहाना में फायरिंग करते हुए आरोपी की कैमरे में कैद फुटेज।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed