{"_id":"69bee357a0bcfda27304607b","slug":"bulldozers-run-on-19-seized-modified-silencers-of-bullet-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150590-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुलेट के जब्त 19 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुलेट के जब्त 19 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर
Sat, 21 Mar 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बुल्डोजर से सिलिंडर को नष्ट करने की कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस व
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 साइलेंसर जब्त कर उन्हें बुलडोजर से नष्ट करवा दिया।
कार्रवाई ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक जयसिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि आमजन के लिए मानसिक तनाव, भय और असुविधा का कारण भी बनते हैं।
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि वाहनों में इस प्रकार के अवैध संशोधन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई वाहन चालक ऐसे साइलेंसर या अन्य अवैध उपकरणों के साथ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बिना आवश्यकता वाहनों में किसी प्रकार का तकनीकी या ध्वनि संबंधी बदलाव न करें।