फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bull created ruckus at Ravidas Chowk, picked up pedestrians and threw them down

Fatehabad News: रविदास चौक पर सांड ने मचाया उत्पात, राहगीरों को उठाकर पटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bull created ruckus at Ravidas Chowk, picked up pedestrians and threw them down
फतेहाबाद के रविदास चौक पर उत्पात मचा रहे सांड को काबू करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। शहर के रविवादास चौक पर सोमवार अलसुबह एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। गुरु रविदास चौक पर सांड ने आने जाने वाले कई लोगों पर हमला किया। मोटरसाइकिल जा रहे लोगों पर भी हमला किया। कई लोगों को उठाकर पटका हालांकि चार से पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालात ये थे कि चौक पर सांड चारों तरफ से आने-जाने वाले लोगों की ताक में खड़ा रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद नंदीशाला से कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रस्सी के सहारे सांड को काबू करने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। रविदास चौक पर सुबह सांड ने पहले पैदल गुजर रहे एक राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर पटक दिया। जवाहर चौक की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक पर हमले का प्रयास किया लेकिन वह छोड़कर भाग गया। इस दौरान रविदास चौक से गुजर रहे साइकिल सवार भी छोड़कर भाग गया। इसके बाद ऑटो को भी सांड ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जगजीवनपुरा में बच्चे पर हमले के बाद नहीं सुधरे हालात
शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला में करीब दो माह पहले बच्चे पर सांड ने हमला किया था। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। घटना के बाद पार्षद और मौजिज लोग मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन नगर परिषद द्वारा पशुओं को पकड़ने को लेकर गंभीर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ईओ का नहीं ठीक हुआ डोंगल
नगर परिषद ने पशुओं को पकडऩे के लिए दोबारा टेंडर ही नहीं लगाया है। पहले टेंडर लगाया गया था लेकिन एजेंसी नहीं आई और दोबारा टेंडर लगाया नहीं गया। बताया जा रहा है कि डोंगल जिसके जरिये ई-टेंडर लगाया जाता है वह खराब है। ठीक न होने के कारण टेंडर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटनगर परिषद द्वारा पहले टेंडर लगाया गया था लेकिन एजेंसी नहीं आई है। पशुओं को पकडऩे के लिए दोबारा टेंडर जल्द लगा दिया जाएगा।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed