{"_id":"65185cc0a873cd052a0ebbe4","slug":"budhlada-mehrana-state-highway-will-be-widened-at-a-cost-of-rs-151-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-6270-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 151 करोड़ की लागत से बुढ़लाडा-महराणा स्टेट हाईवे होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 151 करोड़ की लागत से बुढ़लाडा-महराणा स्टेट हाईवे होगा चौड़ा
विज्ञापन
पंजाब के बुढ़लाडा से राजस्थान महराणा को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे, जिसका चौड़ीकरण होना है।
फतेहाबाद। पंजाब से राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब के बुढ़लाडा से राजस्थान के महराणा तक स्टेट हाईवे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 151 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है और यह टेंडर छह अक्तूबर को खुल जाएगा। इसके बाद सड़क को चौड़ा करने का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा आरंभ कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग पंजाब की सीमा के साथ लगते गांव ब्राह्मणवाला से भट्टूकलां की सीमा पर स्थित राजस्थान के गांव महराणा तक स्टेट हाईवे को चौड़ा करेगा। यह सड़क 65 किलोमीटर लंबी होगी और इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 151 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। इस एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है और लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। छह अक्तूबर को इसका टेंडर खोला जाएगा। फतेहाबाद वन विभाग ने इस सड़क पर 4127 पेड़ों को काटने का कार्य आरंभ कर दिया है। यह पेड़ सड़क निर्माण में आड़े आ रहे थे और अब इनकी कटाई शुरू हो गई है।
सात मीटर से 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
फिलहाल यह स्टेट हाइसे सात मीटर चौड़ा है, अब इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यानि दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क चौड़ी होगी। इस सड़क के साथ ही बेस भी बनाया जाएगा। जिससे सड़क 12 मीटर तक रहेगी। इस सड़क निर्माण को लेकर कई पेड़ भी आड़े आ रहे थे, जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखा था, ताकि इन पेड़ों को काटा जा सके। वहीं सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही फतेहाबाद शहर में भट्टू रोड पर बने डिवाइडरों की भी मरम्मत की जाएगी। ज्ञात रहे कि इस रोड पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
कोट
बुढ़लाडा से राजस्थान के गांव महराणा तक सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिए पत्र आया था। 4127 पेड़ों को गांव ब्राह्मणवाला से महराणा तक काटने का काम आरंभ कर दिया गया है।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद
कोट
पंजाब सीमा से राजस्थान सीमा तक ब्राह्मणवाला से महराणा तक स्टेट हाईवे को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। छह अक्तूबर को यह टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
-संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद।