फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Budget meeting today, councillors formulated strategy, uproar expected

Fatehabad News: बजट बैठक आज, पार्षदों ने बनाई रणनीति, हंगामे के आसार

Tue, 18 Mar 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Budget meeting today, councillors formulated strategy, uproar expected
फतेहाबाद में बजट बैठक से पहले नगर परिषद कार्यालय में चर्चा करते हुए पार्षदसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद फतेहाबाद और टोहाना में बुधवार को बजट बैठक संभावित है। नगर परिषद फतेहाबाद में बैठक के सिरे चढ़ने को लेकर संशय बना हुआ है। बैठक शुरू होने से पहले पार्षद एकत्रित होंगे और फैसला लेंगे। अगर बजट बैठक होती है तो हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को भी पार्षद नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और बुधवार को होने वाली बजट बैठक को लेकर रणनीति बनाई। पार्षदों ने करीब एक घंटे तक बैठक को लेकर चर्चा की और इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक से मिले। पार्षदों और कार्यकारी अभियंता के बीच भी करीब एक घंटे तक बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकारी अभियंता ने कहा कि सभी वार्डों में कामों के टेंडर लगाए गए हैं। थर्ड पार्टी द्वारा सर्वे करने के बाद काम काटे गए हैं। पार्षदों ने कहा कि ये काम गलत काटे गए हैं। इस पर कार्यकारी अभियंता ने कहा कि सर्वे दोबारा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

दो बार पहले रद्द हो चुकी है बैठक

नगर परिषद प्रशासन पहले भी बजट बैठक बुला चुका है लेकिन दोनों बार हंगामे के चलते रद्द कर दी गई। पिछले दिनों 11 मार्च को बैठक बुलाई गई तो 27 में से 17 पार्षदों ने एकत्रित होकर बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। 11 मार्च को जब बैठक हुई तो उसमें कोई पार्षद नहीं पहुंचा था। अब तीसरी बार बैठक रखी गई है।


-

पार्षद हर माह बैठक करने की रख रहे मांग

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को एकत्रित हुए पार्षदों में मोहन लाल नारंग, चंद्रभान वधवा, रविंद्र मेहता, राजकुमार, सुखदेव सिंह, प्रतिनिधि पंछीराम, राजेंद्र आहुजा आदि शामिल रहे। पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को समस्याओं से संबंधित पत्र दिया था, लेकिन उसको लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। पार्षदों की मांग है कि हर माह बैठक बुलाई जाए और नियम अनुसार कार्यों को लेकर समीक्षा की जाए।

-

नगर परिषद में बुधवार को बैठक होगी। इसमें शहर के विकास को लेकर चर्चा की जाएगी। सभी वार्डों में पार्षदों को साथ लेकर काम करवाए जाएंगे।

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed