{"_id":"65d8de168f2eaf6aff0800af","slug":"budget-demand-for-food-processing-plant-again-remains-unfulfilled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-113184-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट : फूड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग फिर रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट : फूड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग फिर रह गई अधूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद में बजट देखते दुकानदार।
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार के बजट से एक बार फिर फतेहाबाद जिले की उम्मीदों को झटका लगा है। यहां फूड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग इस बार भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। लंबे समय से फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मांग हो रही थी ताकि यहां कारोबार को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बजट पिटारे से फतेहाबाद के लिए अलग से कोई घोषणा नहीं निकली। सामूहिक तौर पर की गई घोषणाओं से ही नागरिकों को संतोष करना होगा। अब साढ़े सात हजार आबादी वाले गांवों में भी ठोस कचरा निपटान की घोषणा से इस योजना से जिले के पांच और गांवों को लाभ मिलेगा।
साढ़े सात हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों में जिले के गांव किरढ़ान, भोड़ियाखेड़ा, बड़ोपल, धांगड़ व नागपुर शामिल हैं। पहले दस हजार से अधिक आबादी वाले गांव में ठोस कचरा निपटान की व्यवस्था थी। इसी तरह खेल नर्सरियों में बढ़ोतरी की घोषणा से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। इस घोषणा से गांवों में सफाई व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जगी है। जिले में 259 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें इस समय मात्र 508 ग्रामीण सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि किसी गांव में एक या दो ही सफाईकर्मी हैं। जिनके जरिये बेहतर सफाई व्यवस्था कायम नहीं हो पा रही है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में अधिकांश ढाणियों में बिजली पहुंच चुकी है। ऐसे में गांवों की फिरनियों से तीन किलोमीटर दूर स्थित ढाणियों व डेरों में बिजली कनेक्शन देने के लिए अब बुनियादी ढांचे की लागत का खर्च डिस्कॉम द्वारा वहन करने की घोषणा का शेष बची ढाणियों के मालिकों को फायदा होगा। बिजली निगम में मौजूदा समय से महीने में मात्र पांच से सात मांग-पत्र ही ढाणियों में कनेक्शन देने के आ रहे हैं।
नई खेल नर्सरियों से तैयार होगी खिलाड़ियों की पौध
प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 400 नई खेल नर्सरियां खोलने की घोषणा की है। ऐसे में जिले को भी नई खेल नर्सरियां मिलने की उम्मीद है। अभी तक जिले में 21 खेल नर्सरियां चल रही हैं। अगर और खेल नर्सरियां खुलेंगी तो खिलाड़ियों की पौध तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
17827 परिवार ले सकेंगे मुफ्त यात्रा का लाभ
बजट में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया गया है। इस योजना का जिले में 17827 परिवार लाभ ले सकेंगे। प्रशासन के आंकड़े के अनुसार जिले में 17827 परिवार अंत्योदय परिवार माने गए हैं। इन्हीं परिवारों को इस मुफ्त परिवहन योजना में शामिल किया गया है।
प्रदेश का बजट ग्रामीण विकास को मजबूती देने वाला : बबली
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किया गया बजट ग्रामीण विकास के लिए मजबूत आधार वाला बजट है। बजट में ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 7276.77 करोड़ रुपये दिए गए हैं। चालू वित्त वर्ष के 6213.27 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमानों की तुलना में 17.11 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो आज तक हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है। ग्रामीण बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए जिला परिषदों में 699 पद सृजित करके समर्पित इंजीनियरिंग विंग की स्थापना की गई है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के पदों में बढ़ोतरी की गई है।
-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री, हरियाणा सरकार
मुख्यमंत्री ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल : दुग्गल
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से पेश किए गए बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। दो लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, राशन की दुकानों पर विधवाओं को प्राथमिकता देने, स्वतंत्रता सेनानियों का मासिक भत्ता 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने, खेलों को बढ़ावा देने के लिए बजट में 578 करोड़ रुपये का प्रावधान करने, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 9589 करोड़ रुपये का प्रावधान सहित बजट में अनेक जनकल्याकारी घोषणाएं की गई हैं।
-सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा लोकसभा
गरीबों के उत्थान वाला बजट : विधायक दुड़ाराम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किया गया बजट गरीब वर्ग के उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने, किसानों के कर्ज का ब्याज माफ, 3 से 6 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले लोगों को 4 हजार रुपये जबकि 6 लाख से अधिक आय वालों को 5 हजार रुपये के वार्षिक अंशदान पर आयुष्मान-चिरायु योजना का लाभ देने, 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने जैसी कई घोषणाएं हुई हैं।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बजट : खिचड़
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्तमंत्री सराहनीय बजट पेश किया है। जिला परिषदों में 699 पद सृजित करके समर्पित इंजीनियरिंग विंग की स्थापना करने का फैसला भी सही है। प्रदेश की 710 ग्राम पंचायतों और सभी महाग्रामों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अब जिला परिषदों द्वारा किया जाएगा। जिला परिषद न केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-केंद्रों का रखरखाव करेगी बल्कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा निर्मित ग्रामीण सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएंगी।
-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद