{"_id":"388a0fdef58ed871f6631693238f53de","slug":"bsnl-stalled-stopped-functioning-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ठप, कामकाज रुका, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ठप, कामकाज रुका, लोग परेशान
fatehabad
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की सेवा ठप होने से शुक्रवार को सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। ब्रॉड बैंड नहीं चलने से बैंकों, सरकारी कार्यालयों, दफ्तरों, शेयर मार्केट और साइबर कैफे पर कामकाज प्रभावित रहा। यहां तक कि लोगों के बीएसएनएल मोबाइल भी काम करना बंद कर गए। बैंकों में काम रुकने से जहां करोड़ों रुपये का ठप रहा, वहीं एटीएम से रुपये निकलवाने में भी लोगों को खासी परेशानी आई। लोगों के बीएसएनएल के फोन भी नहीं चले। लोग दिनभर इन परेशानियों से जूझते नजर आए।
खाली बैठे रहे कर्मचारी
बीएसएनएल का सर्वर ठप होने के कारण बैंक कर्मचारी दिन भर खाली बैठे रहे। सुबह जब लोग बैंकों में रुपये जमा करवाने आए तो सर्वर ठप होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। सेंट्रल बैंक में रुपये जमा करवाने आए राकेश ने बताया कि उन्हें अपने लड़के के पास रुपये भिजवाने थे। बैंक में आकर पता चला कि बीएसएनएल का सर्वर ठप पड़ा है, इस कारण रुपये नहीं भेजे जा सकते। सर्वर कब ठीक होगा, इस बारे भी कुछ नहीं पता।
सरकारी काम भी बाधित
इंटरनेट और फोन बंद होने से सरकारी कामकाज भी प्रभावित रहा। नगर परिषद में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को भी मायूस लौटना पड़ा। ई दिशा केंद्र में भी इंटरनेट नहीं चलने से कामकाज ठप रहा। इंटरनेट न चलने के कारण रोडवेज और रेलवे का काम भी दिनभर प्रभावित रहा। रेलवे में शुक्रवार को कोई रिजर्वेशन नहीं हो सका। रोडवेज पास बनवाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई। उनके पास नहीं बन सके।
विज्ञापन
करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ प्रभावित
इस बारे में केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर सतनाम कंबोज ने बताया कि बीएसएनएल की लाइन नहीं चलने से बैंकों का करीब एक करोड़ से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित हुआ है। पूरे जिले में लेनदेन प्रभावित है। यहां तक की एटीएम भी नहीं चल रहे हैं।
फाल्ट किया जा रहा है ठीक
बीएसएनएल के डीटीई राजेंद्र लाठर ने बताया कि हिसार में बीएसएनएल एक्सचेंज में फाल्ट के कारण यह परेशानी आई है। कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में लगे हैं, जल्द ही लाइन सुचारु रूप से चालू करवा दी जाएगी।