फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brother-in-law forced into the sex trade

जीजा ने साली को देह व्यापार में धकेला

Mon, 21 Apr 2014 12:05 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 21 Apr 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law forced into the sex trade

रतिया रोड पर भाटिया कालोनी में अरसे से रह रही एक महिला ने काम दिलाने के लालच में दिल्ली निवासी एक महिला को यहां बुलाया और उसे देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया। पीड़ित महिला को उसके जीजा ने आरोपी को बेचा था। रविवार सुबह महिला ने हिम्मत दिखाई और वह घर से फरार हो गई।

विज्ञापन


 कालोनीवासी एक व्यक्ति के घर जाकर उसने अपनी दास्तां सुनाई। कालोनीवासियों ने उसे वहां से बचाकर शरण दी और पार्षद के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


तब वे लोग महिला को शहर थाने में ले आए। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर कॉलोनीवासी रेखा और राजू सहित तीन लोगों पर दुराचार सहित कई संगीन अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद की भाटिया कालोनी में रेखा वर्षों से यहां रह रही है। दो दिन पूर्व रेखा दिल्ली गई और उसकी मुलाकात कोलकाता के एक व्यक्ति से हुई। यह व्यक्ति पीड़ित महिला का रिश्ते में जीजा है और उसके जीजा ने अपनी साली को रेखा के पास काम दिखाने का लालच देकर फतेहाबाद भेज दिया।

शनिवार रात को रेखा के घर में दो तीन लोग आए और दिल्ली से आई महिला से दुराचार किया। रविवार सुबह जैसे-तैसे पीड़िता वहां से भागी और आस-पास के घरों में अपनी दास्तां बताई। इतने में कालोनी निवासी सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, अमरीक सिंह, अंग्रेज सिंह और रामभरोसे ने पार्षद दर्शन नागपाल को सूचना दी।


 पार्षद के नेतृत्व में पीड़िता और सभी कॉलोनीवासी थाने पहुंचे। शहर थाना में एसएचओ गौरव शर्मा ने जांच का जिम्मा एसआई अरुणा को सौंप दिया। एसआई ने पीड़िता के बयान लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed