फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brother and sister accused of cheating Rs 18 lakh in the name of sending abroad

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर भाई-बहन पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister accused of cheating Rs 18 lakh in the name of sending abroad
रतिया। गांव हसंगा निवासी युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने के मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी भाई-बहन मंजू रानी व रोबिन पंवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में धर्म सिंह ने बताया कि साल 2021 में उसका बेटा प्रदीप कनाडा जाकर पढ़ाई करने के लिए आईलेट्स की तैयारी में लगा था। इसी दौरान उसके हिसार निवासी रिश्तेदार राशि ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए ब्राइट इमीग्रेशन रतिया का संचालन करने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में नैनीताल रोड पर पार्क एवेन्यू रेजीडेंट निवासी भाई-बहन मंजू रानी व रोबिन पंवार से मुलाकात करवाई। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह कनाडा जाने के इच्छुक बच्चों का वीजा तैयार करते हैं और उन्हें स्थायी तौर पर विदेश में सेटल करवाते हैं।
विज्ञापन

धर्म सिंह ने बताया कि रोबिन पंवार ने उसे बताया कि वह उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में कार्यरत है तथा कनाडा में उसके काफी लिंक है। वह उसके बेटे को कनाडा में भिजवा देंगे और उसे वहीं स्थायी तौर पर बसा देंगे। धर्म सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा भेजने व स्थायी तौर पर सेटल करवाने की एवज में 18 लाख रुपये मांगे। उसने अपने रिश्तेदार राशि की मौजूदगी में तीन किस्तों में 18 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी उसे कनाडा भेजने के सवाल पर टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन

धर्म सिंह ने आरोप लगाया कि इस दौरान मंजू रानी अगस्त माह में रतिया छोड़कर विदेश चली गई। इसके बाद उसने राहुल पंवार से रुपये मांगे तो उसने उसे 31 जुलाई को चेक दिया, लेकिन जब वह चेक बैंक में लगाया तो क्लीयर नहीं हुआ। उसने दोबारा राहुल से पैसों की मांग की तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर मामले की शिकायत एसपी आस्था मोदी से की। फिर जांच इकोनामिक सेल को दी गई। इकोनॉमिक सेल की प्राथमिक जांच के बाद एसपी ने शहर पुलिस को दोनों भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed