फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bricks pelted during Ghadoli ceremony at wedding, youth injured, case registered

Fatehabad News: शादी में घड़ोली की रस्म के दौरान ईंटें बरसाई, युवक घायल, केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bricks pelted during Ghadoli ceremony at wedding, youth injured, case registered
फतेहाबाद। शहर के कीर्ति नगर में शादी समारोह में घड़ोली रस्म के दौरान युवक पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। मामले में शहर पुलिस ने सिरसा के रानियां निवासी राजकुमार की शिकायत पर आरोपी गोरू, रवि, परमजीत और कश्मीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में राजकुमार निवासी ढाणी सतनाम सिंह तहसील रानियां जिला सिरसा ने बताया कि 18 फरवरी को अपने परिवार के साथ मौसी रानी बाई निवासी कीर्ति नगर के लड़के मिठू सिंह की शादी में आया हुआ था। 19 फरवरी की शाम को शादी की घड़ोली रस्म पूरी की जा रही थी। रस्म पूरी करने के दौरान पानी लेने के लिए एमसी मक्खन के घर के गेट के आगे पहुंचे तो आरोपी गोरू, रवि, परमजीत निवासी कीर्ति नगर, और कश्मीर निवासी भाटिया कॉलोनी ने दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

जब वे गेट खोलने लगा तो रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे और इसके बाद ईंटें मारनी शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। आरोपी गोरु, रवि, परमजीत व कश्मीर ने बेवजह लड़ाई-झगड़ा करके चोटें मारी हैं। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed