फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Breaking the glass half flown six million car

गाड़ी का शीशा तोड़कर साढ़े छह लाख उड़ाए

Fri, 16 May 2014 12:14 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 16 May 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यालय के परिसर से दिनदहाड़े बृहस्पतिवार को चोरों ने एक ठेकेदार की गाड़ी का शीशा तोड़कर साढ़े छह लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ठेकेदार ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार ने यूनियन बैंक से रुपये निकाले थे। इसलिए पुलिस यूनियन बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
सिंचाई विभाग में ठेकेदार पालीराम शहर स्थिति यूनियन बैंक से सात लाख रुपये निकालकर अपनी स्विफ्ट कार से सिंचाई विभाग के कार्यालय गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी कार्यालय के परिसर में खड़ी कर दी और अंदर किसी काम से चले गए। पांच मिनट बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा है और गाड़ी में रखे साढ़े छह लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन


पालीराम ने बताया कि उसने सात लाख में से पचास हजार रुपये जेब में डाल लिए थे, इस लिए वह बच गए। पालाराम ने बताया कि जिस बैग में सात लाख रुपये थे उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। पैसों के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों भी थे। ठेकेदार ने बताया कि सात लाख रुपये टेंडर के लिए लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्हें पता लगा कि गाड़ी से रुपये से भरा बैग गायब है तो उसने तुरंत सौ नंबर पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ठेकेदार के साथ यूनियन बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed