फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Breach in Khedi canal; water floods approximately 100 acres

Fatehabad News: खेड़ी नहर में 50 फीट दरार से 100 एकड़ में फसल डूबी

Mon, 10 Aug 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Breach in Khedi canal; water floods approximately 100 acres
खेड़ी नहर की टुटी पटरी से बहता पानी। स्त्रोत : संवाद
भट्टूकलां। गांव सुलीखेड़ा के समीप खेड़ी नहर की पटरी टूटने से करीब 100 एकड़ में पानी भर गया। सोमवार सुबह पानी का रिसाव शुरू होने के बाद कुछ ही समय में पटरी में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आ गई। इससे सुलीखेड़ा और खाबड़ाकलां के खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी नरमा, मूंगफली, ग्वार और बाजरे की फसलें पानी में डूब गईं। कई ट्यूबवेल भी पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बीघड़ हेड से नहर का पानी बंद करवाया और टूटी पटरी को पाटने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे सुलीखेड़ा हेड से कुछ दूरी पर बुर्जी नंबर 42930 के पास राइट साइड की पटरी से पानी निकलने लगा। कुछ ही देर में रिसाव तेज हो गया और पानी तेजी से बहने लगा। नहर का पानी करीब 100 एकड़ खेतों में भरने से प्रभावित हुई है। किसानों राजेश कुमार और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं। अधिक समय तक पानी भरा रहा तो फसलें खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई ट्यूबवेलों में भी पानी भर गया है जिससे उनके खराब होने की आशंका है। सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिलते ही पानी बंद करवा दिया गया था। पटरी पर खड़े पेड़ों की जड़ों के पास से पानी का रिसाव हुआ था। जेसीबी की मदद से टूटी पटरी को पाटने का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed