फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brahmin Sabha will build a big library in the city

Fatehabad News: शहर में बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण करवाएगी ब्राह्मण सभा

Mon, 28 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Sabha will build a big library in the city
फतेहाबाद के पुराना कोर्ट रोड पर ब्राहम्ण सभा धर्मशाला
फतेहाबाद। सामाजिक कार्यों में सक्रिय ब्राह्मण सभा युवा की पढ़ाई के लिए शहर में बड़े पुस्तकालय बनाने की योजना बना रही है। इसके अलावा ब्राह्मण सभा परशुराम मंदिर और ब्राह्मण सभा धर्मशाला के साथ परशुराम पार्क और दीनदयाल उपाध्याय पार्क की देखरेख करती हैं।
विज्ञापन


प्रधान रामनिवास शर्मा ने बताया कि समय-समय पर इन पार्कों की साफ-सफाई व मरम्मत के कार्य में भी संस्था की ओर से सहयोग किया जाता है। सभा की धर्मशाला लगभग 70 फीसदी तक बनकर तैयार हो चुकी है। उम्मीद है कि 2 वर्ष में धर्मशाला पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। ब्राह्मण सभा की योजना है कि इस धर्मशाला में एक बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए। जिसमें पूरे शहर के युवा शांत वातावरण में पढ़ाई कर सकें। इस बारे में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा को भी मांगपत्र दिया था। शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सरकार की तरफ से भी लाइब्रेरी बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


1984 में गठन, 1996 में पंजीकृत

इस संस्था का गठन 1984 में किया गया था और 1996 में पंजीकृत करवाया गया। फिलहाल इस संस्था में 127 सदस्य जुड़े हुए हैं जो कि ब्राह्मण सभा धर्मशाला और भगवान परशुराम मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। प्रधान रामनिवास शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। हर 3 वर्ष बाद नई कार्यकारिणी बनती है। पिछली कार्यकारिणी 1 जनवरी वर्ष 2023 को बनी थी और नई का चुनाव 1 जनवरी 2026 को होगा। उन्होंने बताया कि उनके अलावा संस्था में अजय शर्मा एडवोकेट उप प्रधान, बजरंग शर्मा महासचिव, विकास शर्मा एडवोकेट सचिव और विकास सारस्वत कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों के तौर पर जगदीश राय शर्मा, हरिराम शर्मा, लक्ष्य शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा, परमजीत शर्मा और राजेंद्र शर्मा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की करवाई जाती है शादी

ब्राह्मण सभा के प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादियों में भी ब्राह्मण सभा की ओर से सहयोग किया जाता है। जब यह धर्मशाला बनकर तैयार हो जाएगी तो इससे भी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी फायदा होगा। इन परिवारों को बेहद कम पैसे लेकर यह धर्मशाला कार्यक्रम के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। ब्राह्मण सभा के द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबें कॉपियां जर्सी आदि वितरण को लेकर कई बार अभियान चलाया गया है। सभा के द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed