{"_id":"67bf55a93071d6c7000da8c2","slug":"bp-sugar-of-65-thousand-people-above-30-years-of-age-will-be-tested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129932-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 30 से अधिक उम्र के 65 हजार लोगों के बीपी-शुगर की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 30 से अधिक उम्र के 65 हजार लोगों के बीपी-शुगर की होगी जांच
विज्ञापन
फतेहाबाद में एनसीडी क्लीनिक पर जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़
फतेहाबाद। केंद्र सरकार की तरफ से जिले में 30 प्लस उम्र के 65 हजार लोगों में बीपी-शुगर की जांच का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा करना है। इसके चलते विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यही नहीं प्रत्येक शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र को कैंप लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जांच के दौरान बीपी और शुगर की पुष्टि होने पर मरीज का रिकॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगा। इसके अलावा विभाग को संबंधित मरीज का उपचार शुरू करना होगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की जान गई थी, इस दौरान सामने आया था कि अधिकतर पहले किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। इसके चलते उक्त फैसला लिया गया है।
ये दिया गया है रोजाना जांच का लक्ष्य :
स्वास्थ्य केंद्र मरीज
उप स्वास्थ्य केंद्र 10
पीएचसी 25
सीएचसी 40
एसडीएच 75
नागरिक अस्पताल 100
मरीज को दी जाएगी निशुल्क दवाई :
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो खानपान में बदलाव, दिनचर्या पर ध्यान न देने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (शुगर) के मामले बढ़ रहे हैं। इसी के चलते 31 मार्च तक जांच अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वयस्कों की मुफ्त जांच की जाएगी, ताकि बीमारियों का समय पर पता लग सके और सही उपचार किया जा सके। जांच के दौरान विभाग की तरफ से बीपी व शुगर के मरीजों को निशुल्क दवा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
संदिग्ध कैंसर मरीजों की होगी जांच, हायर सेंटर किए जाएंगे रेफर
स्वास्थ्य विभाग ने कैंसर को लेकर भी जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों के इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि कैंसर के संदिग्ध मरीज मिलते है तो उन्हें जांच के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में ओरल कैंसर, महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में कैंसर संबंधित संदिग्ध मरीज आता है तो रिपोर्ट तैयार की जाए और जांच के लिए पीजीआई में रेफर किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खानपान और दिनचर्या के प्रति गंभीरता न दिखाने से बीपी व शुगर के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन लोगों को पता ही नहीं चलता कि वह इस बीमारी से ग्रस्त हैं। जब उन्हें पता चलता है तब तक देर हो चुकी होती है। इसलिए समय से बीपी व शुगर की जांच जरूर करवाएं। विभाग की तरफ से उप स्वास्थ्य केंद्र तक कैंप लगाए जा रहे हैं। लोग इन कैंप का लाभ जरूर उठाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ