फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Boy and girl were beaten up by people

लड़के-लड़की की लोगों ने की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl were beaten up by people
रतिया। रतिया में नए बस स्टैंड के पीछे लोगों ने साथ जा रहे युवक-युवती की जमकर पिटाई कर दी। बाद में लड़की को सरकारी स्कूल के प्रबंधकों को सौंप दिया गया। लड़की नाबालिग बताई जा रही है जबकि लड़का बालिग है। उक्त पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इसके बाद मामला संज्ञान में आने पर रतिया शहर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रतिया के बाजार स्थित एक विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा का 22 वर्षीय युवक के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि उक्त युवक अपनी प्रेमिका को स्कूल के पास ही स्थित अपने घर में ले गया। जिस पर पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद प्रेमी प्रेमिका घर से भाग गए और लोग पीछा करते हुए नए बस स्टैंड के पीछे पहुंच गए, जहां उन्होंने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से दोनों को छुड़वाया। बाद में लड़की को स्कूल प्रबंधकों को सौंप दिया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधकों ने लड़की के परिजनों को बुलाया और उन्हें सारी बात बताई और लड़की को घर भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास लड़का और लड़की की पिटाई का वीडियो आया है, जिसके बारे में जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed