फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Both accused of selling fake bio manure were sent to jail

नकली बायो खाद बेचने के दोनों आरोपियों को जेल भेजा

Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Both accused of selling fake bio manure were sent to jail

गांव ढाणी सांचला-भोजराज में नकली बायो खाद बेचने वाली एक कंपनी हिसार के प्रोपराइटर सुरेंद्र व पिकअप गाड़ी चालक जसवंत को पुलिस ने शुक्रवार को फतेहाबाद के न्यायालय में पेश किया। वहां उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने कंपनी प्रोपराइटर सुरेंद्र से ढाणी भोजराज के किसानों से ली हुई 1200 रुपये एडवांस बुकिंग राशि को भी बरामद किया है।

विज्ञापन


बता दें कि ढाणी भोजराज के किसान दुष्यंत व संजय ने एक सप्ताह पहले अपने खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए हिसार की एक कंपनी से बायो खाद मंगवाई थी। कंपनी के प्रोपराइटर सुरेंद्र ने किसानों से 1200 रुपये एडवांस बुकिंग के तौर पर भी लिए थे। उपरोक्त दोनों किसानों को 50 बैग बायो खाद एवं 25 लीटर कीटनाशक दवाई देने के लिए वीरवार को सुरेंद्र पिकअप गाड़ी में डालकर ढाणी भोजराज पहुंचा।
विज्ञापन


जब किसानों ने बायो खाद बेड पर कंपनी का मार्का व एक्सपायरी डेट एवं बैच नंबर देखे तो कुछ नहीं लिखा था। किसानों ने खाद विक्रेता से जानकारी मांगी तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। किसानों ने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश व भूना पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जांच की तो उपरोक्त बायो खाद एवं कीटनाशक दवाई नकली मिली। भूना क्षेत्र में पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सुरेंद्र व पिकअप गाड़ी चालक जसवंत के खिलाफ क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश की शिकायत पर धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed