फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bolero collides with wall in Fatehabad security personnel dies in accident

Accident: सड़क पर घूम रहे मवेशी बने मौत की वजह, फतेहाबाद में दीवार से टकराई बोलेरो, सुरक्षाकर्मी की मौत

Thu, 21 Nov 2024 05:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2024 05:00 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गांव अहरवां में वीरवार सुबह हुआ है। बठिंडा पाइपलाइन पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Bolero collides with wall in Fatehabad security personnel dies in accident
मृतक का शव ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव अहरवां में माइनर के पुल पर बनी दीवार से बोलेरो गाड़ी टकरा गई। टक्कर लगने से बठिंडा पाइपलाइन पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हड़ोली निवासी 55 वर्षीय गुरनाम सिंह की के तौर पर हुई है। वहीं गाड़ी में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि हादसा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ है।
विज्ञापन

        


जानकारी के मुताबिक बठिंडा जा रही पाइपलाइन की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी गुरनाम सिंह और प्रगट सिंह वीरवार सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। सुरक्षकर्मी प्रगट सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे रतिया की तरफ जा रहे थे। गांव अहरवां के पास अचानक पशुओं का झुंड सड़क पर आ गया, उन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और माइनर के पुल पर बनी दीवार से टकरा गई। 
विज्ञापन


गाड़ी चला रहे गांव हड़ौली निवासी गुरनाम सिंह घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed