फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Body of youth who drowned in canal four days ago recovered

Fatehabad News: चार दिन पहले नहर में डूबे युवक का शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in canal four days ago recovered
जाखल। खंड के गांव चांदपुरा से गुजरती भाखड़ा नहर से पीने के लिए पानी भरने के दौरान पांव फिसलने से नहर में बहे युवक का शव पुलिस ने चार दिन बाद बरामद कर लिया है। वीरवार को घटनास्थल के समीप से ही शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वीरवार तड़के युवक का शव गांव चांदपुरा नहर पुल के पास ही दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक 30 जून को गांव चांदपुरा निवासी युवक शंटी सिंह दोपहर के समय अपने खेत में फसल रोपाई करने आया था। इसी दौरान प्यास लगने पर नहर से पानी की बोतल भरने के समय उसका पांव फिसल गया। इससे शंटी नहर में पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। घटना के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया। उसकी तलाश के काफी प्रयास किए जा रहे थे। भाखड़ा नहर में नीचे शव किसी चीज में फंस गया था, जिस कारण शव ज्यादा आगे नहीं निकल पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed