{"_id":"665c2eb29df2bd8a83068ee3","slug":"body-of-naib-subedar-of-hansewala-village-recovered-from-canal-in-fatehabad-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गांव हांसेवाला के नायब सूबेदार का नहर से शव हुआ बरामद, दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गांव हांसेवाला के नायब सूबेदार का नहर से शव हुआ बरामद, दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था फौजी
Sun, 02 Jun 2024 02:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:04 PM IST
सार
गांव हांसेवाला का फौजी मनजीत दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था। जिसके चलते वह बह गया था। अब काजलहेड़ी बांध के पास शनिवार रात करीब 12 बजे शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
नायब सूबेदार मनजीत
- फोटो : संवाद
विस्तार
उकलाना खण्ड के गांव कुंदनपूरा के पास 30 मई को नहर में नहाते समय अपने दोस्त को बचाने के दौरान पानी में बह गए गांव हांसेवाला के फौजी मनजीत का शव काजलहेड़ी बांध के पास शनिवार रात करीब 12 बजे बरामद हुआ है। मनजीत के परिजनों के अनुसार फिलहाल मनजीत का हिसार के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिसार जिला सैनिक बोर्ड के वेल्फेयर अधिकारी दलबीर गिल ने बताया कि नायब सूबेदार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना के तरफ से मनजीत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। सेना की तरफ से लगभग 12 सैनिक उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी देंगे, जिसकी अगुवाई सूबेदार ओम प्रकाश बिश्नोई करेंगे।
विज्ञापन