{"_id":"6a888e31daf7e231660a6928","slug":"body-of-electricity-department-lineman-found-in-house-courtyard-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159671-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली निगम के लाइनमैन का घर के आंगन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली निगम के लाइनमैन का घर के आंगन में मिला शव
Fri, 21 Aug 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
भूना। मनोज कुमार यादव का फाइल फोटो।
भूना। गांव दहमान में बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्यरत मनोज कुमार यादव (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार अलसुबह करीब 4 बजे उसकी भाभी ने उसे घर के आंगन में बेसुध हालत में पड़ा देखा। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार मनोज कुमार रात को घर में सोया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे में रात के समय लघुशंका के लिए कमरे से बाहर आया होगा और आंगन में गिर गया। सुबह उसकी भाभी की नजर उस पर पड़ी तो वह बेसुध हालत में मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शव का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
-- -- -
पत्नी से तीन साल से चल रही थी अनबन
परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार का करीब तीन साल से पत्नी निशु के साथ घरेलू विवाद चल रहा थी। पत्नी अपने मायके में रह रही है और दोनों बेटियां जिनकी उम्र 5 और 7 साल है को भी साथ ले गई थी। परिजनों के मुताबिक इसी वजह से मनोज शराब का अधिक सेवन करने लगा था। उसके पास गांव में करीब साढ़े चार एकड़ जमीन भी बताई जा रही है। वर्तमान उसकी ड्यूटी फतेहाबाद में बतौर लाइनमैन थी।