{"_id":"6257089d2f39494bd834d4de","slug":"board-vice-chairman-and-secretary-s-flying-team-made-one-umc-each-fatehabad-news-hsr629047420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड वाइस चेयरमैन व सचिव की फ्लाइंग टीम ने बनाई एक-एक यूएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड वाइस चेयरमैन व सचिव की फ्लाइंग टीम ने बनाई एक-एक यूएमसी
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को दसवीं कक्षा के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा करवाई गई। इस दौरान दो स्कूलों में दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। दोनों ही परीक्षार्थियों की यूएमसी बना दी गई है। बोर्ड के वाइस चेयरमैन की फ्लाइंग टीम ने दो और सचिव की फ्लाइंग टीम ने तीन परीक्षा केंद्रों की जांच की।
सचिव की टीम ने गांव जांडली कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद स्थित आर्य भट्ट हाई स्कूल और राम सेवा समिति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जांच की। यहां राम सेवा समिति विद्यालय में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए फ्लाइंग दस्ते ने पकड़ा। इसके अलावा बोर्ड वाइस चेयरमैन की फ्लाइंग ने गांव धौलू और नागपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में जांच की। नागपुर विद्यालय में टीम ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। दोनों ही नकलची परीक्षार्थियों की यूएमसी बनाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
कोट
बोर्ड वाइस चेयरमैन व सचिव के फ्लाइंग दस्ते ने एक-एक यूएमसी बनाई है। बाकी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है।
-दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद