फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Board exams will be held at 63 centers including two sensitive

फतेहाबाद: दो संवेदनशील समेत 63 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Board exams will be held at 63 centers including two sensitive
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने जिले में 63 केंद्र बनाए हैं। सब डिविजन फतेहाबाद में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 30 केंद्रों पर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। वहीं राम सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल को संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। सीबीएसई से मॉडल संस्कृति स्कूलों को जोड़ने के कारण इस बार यहां पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होगी और न ही यहां का स्टाफ डयूटी देगा।
विज्ञापन

बोर्ड ने केंद्रों को लेकर निजी स्कूलों पर फोकस रखा है। बोर्ड केंद्रों पर सीसीटीवी लगवाएगा। ऐसे में निजी स्कूलों में सीसीटीवी का बोझ कम पड़ेगा। सरकारी स्कूलों में जहां पर सीसीटीवी नहीं है, वहां पर लगवाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों की बात करें तो दसवीं कक्षा के 7948 और बारहवीं कक्षा के 7639 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने डीईओ और बीईओ को फील्ड में उतारा है। अधिकारियों को रोजाना खराब परिणाम वाले दो स्कूलों में जाना होगा और विद्यार्थियों व स्टाफ से परिणाम को लेकर चर्चा करनी होगी। अधिकारियों की माने तो शिक्षकों को 40 फीसदी सिलेबस चयनित कर उस पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ये बनाए गए केंद्र
फतेहाबाद
बैजलपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भट्टूकलां, राजकीय कन्या हाई स्कूल खंड एक और दो
भिरड़ाना, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भिरड़ाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भूना, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भूना न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भूथनकलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
बीघड़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भोड़िया खेड़ा, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
चिंदड़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
दरियापुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
धोलू, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद, आर्यभट्ट हाई स्कूल
फतेहाबाद, बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद, श्रीराम सेवा समिति स्कूल
फतेहाबाद, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, खंड एक और दो
फतेहाबाद, राजकीय हाई स्कूल भोडिय़ा खेड़ा खंड एक और दो
फतेहाबाद, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
गोरखपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
हिजरावां खुर्द, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
जांडलीकलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
जांडवाला बागड़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
खाबड़ा कलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
मोहम्मदपुर रोही, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
नागपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
नहला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
पीलीमंदोरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल

रतिया
अलीकां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
बलियाला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
हड़ौली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
हसंगा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
लांबा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
मढ़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
रतिया, भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
रत्ताखेड़ा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल

टोहाना
अकांवाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
अमानी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
बुआन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
बोस्ती, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
चंदड़कलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
चांदपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
दमकौरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
डांगरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
डांगरा, मॉडल केएम स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
गाजूवाला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
जमालपुर शेखां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
जाखलमंडी, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कहंड़ी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंड एक और दो
करंडी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कुलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
म्योंदकलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
पारता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
समैन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सनियाना, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
शक्करपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
टोहाना, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल
टोहाना, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
टोहाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
टोहाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई बिल्डिंग

कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली है। खराब परिणाम वाले स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। स्कूलों के मुखियाओं को बोर्ड परिणाम सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed