फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   board exam, Guruji is looking for excuses to cut duty in board examination, fatehabad

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कटवाने के लिए बहाने ढूंढ रहे गुरुजी

Mon, 02 Mar 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
board exam, Guruji is looking for excuses to cut duty in board examination, fatehabad
board exam, Guruji is looking for excuses to cut duty in board examination, fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सुपरिंटेंडेंट और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन सुपरिंटेंडेंट और सुपरवाइजर परीक्षा में ड्यूटी करके खुश नहीं है। ड्यूटी कटवाने के लिए सोमवार को जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास फोन बजते रहे।
विज्ञापन

किसी ने उच्च अधिकारी को पत्नी की बीमारी तो किसी ने बेटी की शादी का बहाना बनाया। इसके अलावा कई शिक्षकों ने तीन घंटे कक्षा में खड़े रहने में असमर्थता बताते हुए परीक्षा ड्यूटी काटने के लिए कहा है। विभाग के मुताबिक इस बार बोर्ड ने जूनियर लेक्चरर की ड्यूटी लगाई है ताकि उन्हें अनुभव हो सके। लेकिन इसके बावजूद कई शिक्षक ड्यूटी देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, अधिकारियों ने बोर्ड ड्यूटी का हवाला देकर काटने में असमर्थता जताई। हालांकि बोर्ड ने गलती से आठ गेस्ट टीचरों की सुपरिंटेंडेंट के पद पर ड्यूटी लगा दी थी। जिनकी विभाग ने ड्यूटी हटा दी है और इनकी जगह पर रिजर्व में रखे गए सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षा विभाग के मुताबिक परीक्षा को लेकर 71 सुपरिंटेंडेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा 22 रिजर्व में रखे गए हैं। इसके अलावा करीब 750 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। विभाग के मुताबिक 24 परीक्षार्थियों पर एक सुपरवाइजर लगाया गया है और 150 छात्रों पर एक मुख्य सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ड्यूटी कटवाने को लेकर 6 से 7 आवेदन आए थे। दो महिला शिक्षक के आवेदन थे। इसमें एक गर्भवती है और एक का बच्चा बीमार है। उनके मेडिकल लेकर ड्यूटी हटा दी गई है। बाकी आवेदन करने वाले शिक्षकों को मना कर दिया गया है कि बोर्ड द्वारा ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड के निर्देश पर करनी पड़ेगी।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed