फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bloodied body found on Laloda Road, family members fear murder

Fatehabad News: ललोदा रोड पर लहूलुहान मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 17 Nov 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bloodied body found on Laloda Road, family members fear murder
समैन। गांव समैन में ललोदा रोड पर लहूलुहान अवस्था में अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान समैण के ही शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक शमशेर सिंह हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के चाचा रघुबीर सिंह की हत्या के दो आरोपियों का पिता है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार अभी तक परिजनों ने कोई बयान नहीं दिए हैं, इसलिए रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। टोहाना सदर पुलिस के अनुसार गांव समैन के 56 वर्षीय शमशेर उर्फ शेरा का शव ललोदा रोड पर उसके खेत से थोड़ा आगे लहूलुहान अवस्था में पाया गया है। शमशेर के शव से थोड़ी दूर उसकी बाइक भी टूटी हुई अवस्था में मिली है। परिजनों ने शुरुआती घटनाक्रम में रंजिशन हत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। इस कारण पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

24 सितंबर को हुई थी रघुबीर सिंह की हत्या
बता दें कि हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल के चाचा रघुबीर सिंह की 24 सितंबर की रात को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप खेत पड़ोसी मनोज, उसके भाई कृष्ण और उनके पिता शमशेर सिंह उर्फ शेरा पर लगा था। पुलिस ने मृतक रघुबीर सिंह के भतीजे लोकेंद्र के बयान पर पिता और दोनों बेटों पर हत्या का केस दर्ज किया था। हत्या की वह वारदात डीजे बजाने को लेकर विवाद के कारण हुई बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव समैन में शमशेर उर्फ शेरा का शव ललोदा रोड पर बरामद हुआ है। फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिकायत आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-संदीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना, टोहाना।
एसएचओ के साथ मौके का मुआयना किया है, इस मामले में अभी किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। आगे की जो कार्रवाई बनती है वह नियमानुसार की जाएगी।
- शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed