फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blood-stained clothes recovered from the accused's house, the accused of murdering his wife and friend sent to jail.

Fatehabad News: आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद, पत्नी और दोस्त की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Blood-stained clothes recovered from the accused's house, the accused of murdering his wife and friend sent to jail.
आरोपी दीपक को फतेहाबाद अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। 
टोहाना। तिलक नगर इलाके में अपनी पत्नी और दोस्त की छुरे से हत्या करने के आरोपी दीपक को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त छुरा और खून से सने कपड़े आरोपी के घर से बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूजा उसे ताने मारती थी, इस कारण उसने दोनों की हत्या की ठानी थी। वहीं, पुलिस आरोपी के भतीजे नवीन के भी वारदात में शामिल होने के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किला मोहल्ला निवासी दीपक ने शुक्रवार रात करी सवा 8 बजे पत्नी पूजा और उसके प्रेमी ऋतिक को रास्ता में रोका और छुरा से वारकर कर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया था कि पूजा से उसका 14 साल पहले विवाह हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। ऋतिक से उसकी दोस्ती थी, जिस कारण उसका घर आना-जाना था। इस दौरान पूजा और ऋतिक में बातचीत होने लगी। दिसंबर 2024 में वे घर से चले गए थे। करीब 6 महीने से तिलक नगर में सहमति संबंध में रह रहे थे। पूजा ने तलाक के लिए केस किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed