फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blackmail, raffia, marriage and a case

ब्लैकमेलिंग, दुराचार, शादी और फिर केस दर्ज

Tue, 06 May 2014 12:02 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 06 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन

शहर की एक युवती ने युवक पर फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर उसे अश्लील बनाते हुए ब्लैकमेल करने और दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती ने उससे पैसे भी ऐंठने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


फतेहाबाद शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने 28 अप्रैल को उससे जबरदस्ती शादी भी की और सिरसा पुलिस के माध्यम से प्रोटेक्शन भी हासिल कर ली। वहां सेफहाउस से उसके परिजन उसे वापस लेकर आए।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट बना हुआ है। उसने बताया कि सिरसा निवासी नरोत्तम सोनी, बीघड़ निवासी मलकीत व सोनू और भूना निवासी राजू ने उसके फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर लिए और ट्रिक के माध्यम से इनको न्यूड बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त युवकों ने पहले उससे रुपये मांगे, उसने उनको रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद उक्त युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और नरोत्तम सोनी दिसंबर 2013 से लेकर 28 अप्रैल 2014 तक उसे बार-बार प्रताड़ित करता रहा और उससे दुराचार करता रहा। जब इन लोगों की हद हो गई तो उसने यह बात अपने परिजनों को बता दी।

परिजनाें ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। शहर पुलिस ने युवती की शिकायत पर उपरोक्त युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि राजू ने उसकी फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर लिए और ट्रिक के माध्यम से इनको न्यूड बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शादी भी कर चुके हैं
संन्यास आश्रम रोड पर दुकानदार गौतम उर्फ नरोत्तम सोनी ने 28 अप्रैल को अपने मकान मालकिन की लड़की से सिरसा जाकर शादी रचा ली थी। दोनों ने सिरसा में पुलिस को शिकायत देकर अपने परिजनों से खतरा बताया था। पुलिस ने इन्हें प्रोटेक्शन भी दे दी थी और सेफहाउस रहने भेज दिया।


अगले दिन ही पीड़िता के परिजन सेफहाउस पहुंचे और युवती को समझाया। युवती को वह अपने साथ यहां ले आए। पीड़िता ने शहर थाने में शिकायत देकर नरोत्तम सोनी और साथियों पर अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने, धमकाकर बिना उसकी इच्छा के शादी करने व यौन शोषण के गंभीर आरोप जड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed