फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BKU demonstrated to demand compensation

Fatehabad News: मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated to demand compensation
फतेहाबाद लघु सचिवालय के मेन गेट के आगे विरोध प्रदर्शन करते किसान।
फतेहाबाद। बाढ़, सेम व सूखे से खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर जिलेभर के किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आह्वान पर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए किसान लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त प्रशांत पंवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता संदीप काजला, अजमेर मेहला, सतबीर गोदारा, महेंद्र पारता व दीप ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमन हुड्डा मौजूद रही। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सरकार और प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए सुमन हुड्डा ने कहा कि पहले बाढ़, सेम और अब सूखे के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। बाढ़, सेम व सूखा प्रभावित किसानों को अब तक कोई मुआवजा जारी नहीं किया गया है। यही नहीं पिछले दो सालों से भी किसानों का मुआवजा बकाया पड़ा है, जिसे सरकार दबाकर बैठी है। सुमन हुड्डा ने कहा कि जिन किसानों ने पहले बीमा करवाया था, वो रकम अब वापस किसानों के खाते में डाली जा रही है और उसे बीमा क्लेम नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पगड़ी संभाल जट्टा यूनियन ने फूंका सरकार का पुतला
वहीं, 18 अगस्त से लगातार लघु सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा लगाए बैठे पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेश संयोजक मनदीप नथवान ने कहा कि वह लंबे समय से बाढ़ व बारिश तथा फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। किसान सरकार का पुरजोर विरोध करते रहेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed