फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP workers welcoming the Chief Minister by garlanding Ratia with flowers.

पहले पूरा गांव चक्कर लगाता था, अब बिना सिफारिश के मिल रहीं नौकरियां : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP workers welcoming the Chief Minister by garlanding Ratia with flowers.
रतिया में फूलों की हार डालकर मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
रतिया/फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साल 2014 से पहले प्रदेश में एक बच्चे को भी नौकरी लगवानी होती थी, तो पूरा गांव मंत्रियों के चक्कर काटता था। मगर अब गरीब परिवार के बच्चे बिना सिफारिश नौकरियां लग रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां दी है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फतेहाबाद जिले में पहुंचे नायब सैनी शुक्रवार को रतिया की अनाज मंडी में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर दिए हैं। महिलाओं की आंखें चूल्हे के धुएं से खराब न हो, इसलिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मुफ्त कनेक्शन व गैस सिलिंडर दिए गए। 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। इसलिए प्रदेश की 10 की 10 सीटें भाजपा को जिताने का काम करना है।
विज्ञापन


सीएम बोले- पराली प्रबंधन पर पंजाब को भी हरियाणा से सीख मिली : मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली प्रबंधन पर जबरदस्त काम किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि पंजाब सरकार को हरियाणा सरकार से सीख लेनी चाहिए। किसानों ने सरकार की पराली प्रबंधन योजना का लाभ उठाया है। मगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक पराली प्रबंधन पर कुछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने देश तोड़ा : कमल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बोले-कांग्रेस ने 50-60 साल तक राज किया, लेकिन देश को तोड़ने का काम किया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, कौन से भारत को जोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस ने तो देश को तोड़कर पाकिस्तान बनवाया, भारत की भूमि पर चीन को कब्जा करने दिया।

सुभाष बराला ने उठाया किसानों का मुद्दा

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुखातिब होते हुए कहा कि कुछ किसानों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं, इनका समाधान कर दीजिएगा। इसको लेकर कई बार किसानों का गुस्सा भी दिखाई देता है, जो वाजिब भी है। मुख्यमंत्री आपने खेती-किसानी की है, आप किसान की पीड़ा समझते हैं।


दूसरी पार्टी के नेता कुर्सी नहीं छोड़ते : तंवर

सिरसा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जितना बड़ा दिल व खुली सोच भाजपा की है, उतनी अन्य पार्टियों की नहीं है। नायब सिंह सैनी को भी बिना किसी विरोध के जिम्मेदारी दी गई। दूसरी पार्टी में ऐसा होता तो सरकारें गिर जाती हैं, नेता कुर्सी नहीं छोड़ते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक लक्ष्मण नापा, दुड़ाराम, विनोद भयाणा, चेयरमैन वेद फुलां, भारतभूषण मिड्ढा, आदित्य चौटाला, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, प्रो. रविंद्र बलियाला, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed