फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP completely failed in the state: Abhay Chautala

भाजपा प्रदेश में पूरी तरह से फेल रही : अभय चौटाला

Thu, 21 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 21 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP completely failed in the state: Abhay Chautala
गुरनाम सिंह खिंडा को इनेलो के प्रदेश महासचिव ने पार्टी में किया शामिल
रानियां। इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रानियां हलके के गुरनाम सिंह खिंडा को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो का कुनबा बढ़ रहा है। लोग इनेलो की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए उनके साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की ओर से हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में 5 लाख नए लोगों को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

अभय सिंह ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटा देना यह दर्शा रहा है कि भाजपा ने नैतिक रूप से स्वीकार कर लिया है कि सरकार प्रदेश में पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही। इनेलो नेता कहा कि अब गेहूं व सरसों का खरीद सीजन आने वाला है, लेकिन प्रदेश सरकार की कोई तैयारी नहीं है। भाजपा सरकार अवैध तरीके से मंडियों को बंद करने का रास्ता निकाल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा राज मजदूरों को मजदूरी बढ़ने के बजाय घटी है। ये सरकार को नीति बन चुकी है कि किसी भी तरीके से किसान की जमीन और दुकानदार की दुकान छीन लो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो हड़ताल पर न रहा हो। चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा में परिवर्तन के नए युग का आगाज होगा। इस मौके पर सिरसा जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed