फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike will not start without helmet, student Yashraj made a project

Fatehabad News: बिना हेलमेट स्टार्ट नहीं होगा बाइक, छात्र यशराज ने बनाया प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike will not start without helmet, student Yashraj made a project
फतेहाबाद। अक्सर देखा गया है कि दोपहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहना होने के कारण हादसे की स्थिति में उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। मगर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र यशराज ने ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है कि अगर दोपहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना होगा तो बाइक स्टार्ट ही नहीं होगा। इससे हादसों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र यशराज के बाइक सेफ्टी प्रोजेक्ट का इंस्पायर मानक अवाॅर्ड 2023-24 के लिए चयन हुआ है। प्रोजेक्ट के लिए सरकार द्वारा 10 हजार रुपये की राशि यशराज को प्रदान की गई है। स्कूल प्रिंसिपल अरुण शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष भारत सरकार के अंर्तगत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय विभिन्न स्कूलों के बच्चों के इनोवेटिव आइडियाज को आमंत्रित करता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी पुलिस स्कूल के विभिन्न बच्चों ने अपने इनोवेटिव आइडियाज शेयर किए थे, जिनमें से सड़क सुरक्षा पर बनाए गए यशराज के प्रोजेक्ट के आइडिया का चयन करते हुए सरकार ने 10 हजार रुपये यशराज को इस आइडिया को साकार रूप देने के लिए प्रदान किए गए हैं। अब यशराज स्कूल की लैब में अपना प्रोजेक्ट बनाएगा और जिला एवं राज्य स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करेगा। इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल अरुण शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्र यशराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed