{"_id":"6813b61a01de64d2ee0fcaf9","slug":"bike-stolen-from-outside-a-medical-store-incident-captured-on-camera-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-133132-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिंगला मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी, वारदात कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिंगला मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी, वारदात कैमरे में कैद
Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद मोटरसाइकिल चोर।
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित मेडिकल एनक्लेव में सिंगला मेडिकल स्टोर के बाहर से दो चोर एक बाइक चुरा कर ले गए। चोरी की यह वारदात दुकान के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर दो चोर आते हैं और वे दुकान के बाहर खड़ी बाइक को 10 मिनट में चुराकर ले जाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव कूदनी हेड निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी करके दुकान में किसी काम से चला गया। जब वह 10 मिनट बाद बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब मिली। इस पर उसने आसपास बाइक तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।