{"_id":"6612de64f411d92af1030c9f","slug":"bike-riding-youth-snatched-earrings-from-the-ears-of-an-elderly-woman-going-to-the-temple-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-115250-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाइक सवार युवकों ने मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला के कानों से छीनी बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाइक सवार युवकों ने मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला के कानों से छीनी बालियां
विज्ञापन
फतेहाबाद। लाजपत नगर में मंदिर जा रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से मुंह पर काला कपड़ा बांधे युवक ने सोने की बोलियां चुरा ली। बुजुर्ग महिला के कानों की निजी अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई गई है। मामले की सूचना पाकर हुडा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला के बयान लिए।
जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर निवासी 70 वर्षीय महिला प्रकाश देवी रविवार शाम को मंदिर जा रही थी। बताया गया है कि बाइक पर आया एक युवक गली में उनका पीछा कर रहा था। गली सुनसान देखकर उसने अपनी बाइक साइड में खड़ी कर दिया और पीछे से आकर झपट्टा मारकर उनके कानों की दोनों सोने की बालियां छीन ली। प्रकाश देवी ने बताया कि युवक ने मुंह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था और वह बाइक से मौके से फरार हो गया। उसने शोर मचाया और मोहल्ले के लोग वहां आ गए, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुका था। लोगों ने उसकी एक निजी अस्पताल में कानों की मरहम पट्टी करवाई। बालियां करीब आधा तोले की थी। सूचना पाकर हुडा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं मोहल्लावासियों का कहना है कि लाजपत नगर क्षेत्र में यह एक सप्ताह में चौथी घटना है।
कोट
बुजुर्ग महिला से कानों की बालियां छीनने की सूचना आई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महाबीर सिंह, हुडा चौकी प्रभारी।