फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike riding youth absconds after snatching bag from woman

Fatehabad News: महिला से बैग छीनकर बाइक सवार युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth absconds after snatching bag from woman
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड पर एक महिला से बाइक सवार युवक बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में तीन हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, सीनियर सिटीजन कार्ड, पेन कार्ड, पास बुक व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर छह निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल नीलम रानी ने बताया कि वह दोपहर को फतेहाबाद रोड स्थित गुरुद्वारा की तरफ से आ रही थी कि तभी पीछे से बाइक सवार आया और उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गया। उसने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्यों को देखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed