फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike rider youth absconded after snatching 15 thousand rupees from retired soldier

Fatehabad News: रिटायर्ड फौजी से 15 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार युवक फरार

Wed, 15 Mar 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider youth absconded after snatching 15 thousand rupees from retired soldier
सीसीटीवी में कैद छीनाझपटी के आरोपी
टोहाना। शहर के सुंदर नगर निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड फौजी से दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश हजारों रुपये की नकदी छीन ले गए। रेलवे रोड पर छीनाझपटी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। सूचना पर पहुंची शहर पुलिस की टीम ने बुजुर्ग के बयान दर्ज किए और बदमाशों के सुराग लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी 80 वर्षीय तेजा सिंह रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लाए थे। वह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि दो बाइक पर आए चार लड़कों ने उनके साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। रिटायर्ड फौजी ने उनका विरोध भी किया। मगर आरोपी इसके बावजूद 15 हजार रुपये छीन कर ले गए। उन्होंने जब शोर मचाया तो आसपास में कई लोग जमा हो गए, इसके बाद सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed