फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike rider took away Rs 63,500 from cement store in broad daylight

Fatehabad News: सीमेंट स्टोर से दिनदहाड़े 63,500 रुपये ले गए बाइक सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike rider took away Rs 63,500 from cement store in broad daylight
भूना। मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिसार रोड पर आए दो बदमाश दिनदहाड़े सीमेंट स्टोर से 63,500 की नकदी निकाल कर भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पहचानने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बंसल सीमेंट स्टोर के संचालक सुभाष बरवालिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनकी दुकान में पहुंचे। इनमें से एक बदमाश लोहे का गाडर दिखाने के लिए कहते हुए उसे अंदर ले गया जबकि दूसरे ने काउंटर में से 63,500 की नकदी निकाल ली। जब उसने देखा तो दोनों बदमाश मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी वीरेंद्र पिलानिया ने बताया कि दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed